दुमका पेट्रोलकांड.. क्या 10 लाख की सहायता राशि से वापस लौट आएगी दुमका की बेटी मारुति ?….

रांची दुमका पेट्रोल कांड की पीड़िता मारुति की मौत पर पूरा राज्य सदमे में है। हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे फूलो झानो मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल से रांची के रिम्स रेफर किया गया था। जहां उसकी मौत हो गई। इस मामले पर सीएम हेमंत सोरेन ने शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को ₹10 लाख की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की है। मालूम हो कि गुरुवार को राजेश राउत मारुति के घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा और उसके शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। मारुति को पेट्रोल से जलाने का आरोपी राजेश रावत रामगढ़ थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव का रहने वाला है।

40 दिनों के अंदर दुमका में दूसरी घटना

पिछले 40 दिनों के अंदर यह दूसरी घटना है, जिसमें पेट्रोल डालकर लड़की को जला दिया गया। इस मामले में सीएम दुख जाहिर करते हुए अपने ट्विटर पर लिखा है की दुमका के जरमुंडी की मारुति बिटिया के निधन की दुखद खबर सुनकर मर्माहत हूं। आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुख के विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे। दिवंगत बिटिया के परिजन को रु 10 लाख की सहायता राशि देने का निर्देश दिया हूं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इलाज के दौरान मारुति

सनकी प्रेमी ने पेट्रोल छिड़ककर जलाया था जिंदा

मालूम हो कि जरमुंडी थाना क्षेत्र की भालकी भरतपुर गांव में गुरुवार की रात रामगढ़ थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव निवासी राजेश राउत ने पीड़िता के घर में दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर घुसा और पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इस दौरान पीड़िता ने बताया की जब शरीर जलने लगी तो आंख खुली इस दौरान राजेश को घर से निकल कर भागते देखा। पीड़िता ने बताया कि तीन-चार दिन पहले राजेश ने जलाकर मारने की धमकी दी थी।

क्या लौट पाएगी मारुति

बेटियां तो दुनिया से चली गई पर लोगों के मन में सवाल एक ही.. क्या यह सहायता राशि से मारुति बिटिया वापस आ सकेगी? यदि नहीं तो यह आर्थिक सहायता राशि किस काम की। जब घर से बेटी की एक अर्थी निकल रही हो ऐसे में परिवारजनों पर क्या बीत रही होंगी सोच कर हूं अंदाजा लगाया जा सकता है। झारखंड की उपराजधानी की धरती दुमका में 40 दिनों के अंदर दूसरी बेटियों की अर्थी का निकलने की घटना राज्य भर के लिए शर्मनाक है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close