स्मार्टफोन कैमरा में आने वाला है ‘भूकंप’! एक ही फोन में 200MP के तीन कैमरे… Oppo का नया दांव उड़ाएगा सबके होश

लीक में बड़ा खुलासा—Find X10 Pro Max में मिल सकता है दुनिया का सबसे पावरफुल कैमरा सेटअप, जानिए क्या होंगे फीचर्स

नई दिल्ली: स्मार्टफोन कैमरा टेक्नोलॉजी अब एक नए दौर में प्रवेश करने जा रही है। अगर हालिया लीक सही साबित होती हैं, तो जल्द ही ऐसा स्मार्टफोन लॉन्च हो सकता है जिसमें एक नहीं, बल्कि 200MP के तीन कैमरे दिए जाएंगे। यह बड़ा प्रयोग करने की तैयारी कर रही है चीनी टेक कंपनी OPPO।

पिछले कुछ समय से Oppo Find X10 series को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही हैं। माना जा रहा है कि इस सीरीज में तीन मॉडल लॉन्च हो सकते हैं—Find X10, X10 Pro और X10 Pro Max। अब एक नई लीक ने इस सीरीज के टॉप मॉडल को लेकर बड़ा दावा कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

टिप्स्टर Digital Chat Station के मुताबिक, इस सीरीज के एक स्मार्टफोन में ऐसा कैमरा सेटअप मिल सकता है जो पहले कभी किसी फोन में नहीं देखा गया। लीक के अनुसार फोन के बैक पैनल पर तीन 200 मेगापिक्सल कैमरे दिए जा सकते हैं।

 कैमरा सेटअप में बड़ा बदलाव

रिपोर्ट्स के मुताबिक, संभावित Oppo Find X10 Pro Max में

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिल सकता है। बताया जा रहा है कि अल्ट्रा-वाइड कैमरे में लगभग 1/1.56-इंच का बड़ा सेंसर इस्तेमाल किया जा सकता है, जो मौजूदा स्मार्टफोन्स में मिलने वाले अल्ट्रा-वाइड कैमरों से काफी बड़ा होगा।

 नई टेक्नोलॉजी से बेहतर फोटो

लीक के अनुसार कंपनी एक नए 200MP सेंसर की भी टेस्टिंग कर रही है, जिसका सेंसर साइज करीब 1/1.3-इंच हो सकता है। यह सेंसर 4×4 RMSC (Rearranged Pixel Color Information) और UFCC (Ultra Full Color Capture) जैसी टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेगा। इनका उद्देश्य फोटो में बेहतर कलर एक्यूरेसी और डायनेमिक रेंज देना है।

रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि इस फोन में एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे इमेज क्वालिटी को और बेहतर बनाया जा सके।

 पावरफुल प्रोसेसर भी मिलेगा

कैमरा के अलावा यह फोन परफॉर्मेंस के मामले में भी दमदार हो सकता है। उम्मीद है कि यह डिवाइस नए MediaTek Dimensity 9600 प्रोसेसर के साथ आने वाले पहले स्मार्टफोन्स में से एक होगा।

हालांकि अभी तक OPPO ने इन लीक डिटेल्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लेकिन टेक इंडस्ट्री में चर्चा तेज है कि कंपनी अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज में कैमरा टेक्नोलॉजी को पूरी तरह बदलने वाला बड़ा एक्सपेरिमेंट करने जा रही है।

अगर ये लीक सच साबित होती हैं, तो आने वाले समय में स्मार्टफोन फोटोग्राफी का स्तर एक नई ऊंचाई पर पहुंच सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close