जंगलों से उठी गोलियों की गूंज: अबूझमाड़ में भीषण मुठभेड़, 6 नक्सली लीडर ढेर, बरामद हुईं AK-47 और भारी हथियार!

नारायणपुर, 18 जुलाई 2025: छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ के सघन जंगलों से एक बार फिर बड़ी खबर सामने आई है। सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई जबरदस्त मुठभेड़ में 6 हार्डकोर नक्सली लीडरों को मार गिराया गया है। ये मुठभेड़ नारायणपुर और महाराष्ट्र सीमा पर स्थित दुर्गम पहाड़ी इलाकों में हुई, जहां नक्सल विरोधी अभियान मानसून के बावजूद पूरी ताकत से जारी है।

AK-47, SLR और भारी मात्रा में हथियार बरामद

मुठभेड़ के बाद जवानों ने घटनास्थल से AK-47 राइफल, SLR, अन्य हथियार, विस्फोटक सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की हैं। फिलहाल सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है और आसपास के इलाके को पूरी तरह घेर लिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूचना पर शुरू हुई थी संयुक्त कार्रवाई

माओवादियों की गतिविधियों की सूचना के बाद सुरक्षा बलों की संयुक्त टीमों ने अबूझमाड़ क्षेत्र में सर्चिंग अभियान शुरू किया था। अभियान के दौरान दोपहर से ही रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी रही। जवानों ने साहस और रणनीति से ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

नक्सलियों को बड़ा झटका, सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता

इस ऑपरेशन को सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। 6 नक्सली कमांडरों की मौत से संगठन को बड़ा झटका लगा है, जिससे क्षेत्र में उनके नेटवर्क को कमजोर करने में बड़ी मदद मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close