एक्शन में ED: बिरसा मुंडा जेल अधीक्षक समेत कई को भेजा समन..

रांची: झारखंड में ईडी की कार्यवाही का लगातार दायरा बढ़ रहा है। ईडी ने पूछताछ के लिए कई और रसूखदार को समन भेजा है। बड़हरवा टोल प्लाजा मामले में जांच अधिकारी शरफूदीन खान के अलावा बिरसा मुंडा जेल अधीक्षक हामिद अख्तर को समन जारी किया है। दोनों को 5 दिसंबर को एजेंसी के सामने समक्ष होने को कहा है।

ईडी ने पंकज मिश्रा के ड्राइवर सूरज पंडित और चंदन यादव को भी तलब किया है। एजेंसी ने उन्हें 6 दिसंबर और सात दिसंबर को पेश होने का निर्देश दिया है। बता दें कि सूरज पंडित और चंदन यादव को ईडी ने पकड़ा था। इन दोनों पर आरोप है कि उन्होंने और कॉल करने के लिए पंकज मिश्रा को अपना फोन मुहैया कराया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी दोबारा पूछताछ के लिए दिसंबर के पहले सप्ताह में बुला सकती है। मुख्यमंत्री को दोबारा पूछताछ से बुलाने को लेकर झारखंड में चर्चाओं का बाजार गर्म है। हालांकि अभी तक ईडी के तरफ से इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close