ED Raid : विधायक के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष की बढ़ीं मुश्किलें

नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ED, ईडी) ने धनशोधन के एक मामले की जांच को लेकर आज यानी मंगलवार को दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान के परिसरों पर रेड किया है. ईडी मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून के प्रावधानों के तहत अमानतुल्लाह के कई ठिकानों की तलाशी ले रही है. बता दें, अमानतुल्लाह ओखला निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं. इससे पहले ईडी ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के आवास समेत अन्य परिसरों पर रेड किया था.

बता दें, संघीय जांच एजेंसी ने दिल्ली वक्फ बोर्ड में गैरकानूनी नियुक्तियों से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में उनके खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI, सीबीआई ) की एक प्राथमिकी और दिल्ली के भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) की एक प्राथमिकी पर संज्ञान लेते हुए रेड किया है. बता दें,अमानतुल्लाह खान दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close