शिक्षा विभाग का X अकाउंट हुआ हैक, काफी देर बाद किया गया रिकवर, हैकर्स ने नाम और फोटो बदला

Education Department Twitter Hack: शिक्षा विभाग की ऑफिशियल X अकाउंट को हैक कर लिया गया था। 2019 के बाद ये दूसरा मौका है, जब शिक्षा विभाग के सोशल मीडिया एकाउंट पर हैकर्स ने सेंध लगायी है। हालांकि शिक्षा विभाग के X हैंडल को अब रिकवर कर लिया गया है। हैकर्स ने अकाउंट का नाम बदलकर ether fi कर दिया था। यही नहीं कवर इमेज और प्रोफाइल इमेज को भी बदल दिया था।

आपको बता दें कि 2019 में भी साइबर अपराधियों ने शिक्षा विभाग की वेबसाइट को हैक कर आपत्तिजनक बातें लिखी थी। वेबसाइट खोलने पर Love You Pakistan’ लिखा मिल रहा था। वेबसाइट पर शिक्षा विभाग से जुड़ी संबंधित जानकारियां गायब थी। हालांकि शाम तक वेबसाइट को ठीक कर लिया गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूचना मिलने के बाद अकाउंट हैकिंग के इस मामले को आइटी प्रबंधक देख रहे थे। हालांकि, अकाउंट को रिकवर करने में चार घंटे का समय लग गया। अब हैकरों की पहचान की जा रही है।ether.fi एक प्रकार की डिजिटल क्रिप्टोकरेंसी है, जो पियर टू पियर लेन देन, माइनिंग एवं अन्य तकनीकी खूबियों का प्रयोग करके बना है। ether.fi का पहले से भी एक वेरिफाइड X अकाउंट है। जिसको 134 K लोगो ने फॉलो कर के रखा है। हालांकि अब अकाउंट फिर से संचालित होना शुरू हो गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close