शिक्षा मंत्री अस्पताल हुए डिस्चार्ज, रांची लौटते ही किया अपना फोटो ट्वीट… लिखा… ..

रांची। शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। चेन्नई अस्पताल से छुट्टी के बाद अब जगरनाथ महतो वापस रांची लौट आये हैं। रांची लौटने के बाद शिक्षा मंत्री ने ट्वीट किया है। स्वास्थ्य के प्रति चिंता जता रहे कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए जगरनाथ महतो ने ट्वीट कर लिखा है….

जोहार ! अस्पताल से वापस राँची आ गया और अपने काम मे भी लग गया हूँ। आप सभी अपना आशीर्वाद और स्नेह देते रहें ,यही कामना है ,इतना ही प्रार्थना है। आप सभी शुभचिंतकों को हृदय से बहुत- बहूत धन्यवाद।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपको बता दें कि झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की तबीयत 1 अगस्त को विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान बिगड़ गयी थी। जिसके बाद 1 अगस्त को ही शिक्षा मंत्री को एयर एंबुलेंस से एमजीएम अस्पताल चेन्नई शिफ्ट किया गया था।

इससे पहले शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की तबीयत विधानसभा सत्र के दौरान ही बिगड़ गयी थी। उन्हे HEC के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें आक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था। कुछ दिन पहले ही शिक्षा मंत्री का लंग्स ट्रांसप्लांट किया गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close