शाम 4 बजे बजेगा चुनावी बिगुल! आज चुनाव आयोग खोलेगा बड़ा राज… 5 राज्यों में कब होंगे चुनाव, देश की निगाहें टिकीं

नई दिल्ली से होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगा बड़ा ऐलान, तारीखों के साथ ही लागू हो सकती है आचार संहिता

नई दिल्ली। देश की राजनीति के लिए आज का दिन बेहद अहम माना जा रहा है। शाम 4 बजे होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान करने जा रहा है। इस ऐलान के साथ ही इन राज्यों में चुनावी माहौल पूरी तरह गरमा सकता है।

चुनाव आयोग की इस प्रेस कॉन्फ्रेंस पर राजनीतिक दलों, संभावित उम्मीदवारों और करोड़ों मतदाताओं की नजरें टिकी हुई हैं। जैसे ही चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होगी, संबंधित राज्यों में तुरंत आचार संहिता लागू हो जाएगी, जिसके बाद राजनीतिक गतिविधियों में तेजी आना तय माना जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निर्वाचन आयोग ने जानकारी दी है कि यह प्रेस कॉन्फ्रेंस नई दिल्ली स्थित आयोग के मुख्यालय से आयोजित की जाएगी। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त भी मौजूद रहेंगे। प्रेस वार्ता में मतदान की तारीख, मतगणना की तिथि, नामांकन की अंतिम तिथि और आचार संहिता से जुड़े महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दी जाएगी।

चुनाव की संभावित घोषणा को देखते हुए राजनीतिक दलों ने भी अपनी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। कई दलों ने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जबकि कुछ पार्टियां चुनावी रैलियों और जनसभाओं की रणनीति बनाने में जुट गई हैं। चुनाव आयोग ने पहले ही साफ कर दिया है कि इस बार चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर, निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं से भी अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान में हिस्सा लें और लोकतंत्र के इस महापर्व को सफल बनाएं। सुरक्षा व्यवस्था, ईवीएम की तैयारी, मतदान कर्मियों की तैनाती और संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी के लिए व्यापक योजना तैयार की गई है।

अब पूरे देश की नजरें शाम 4 बजे होने वाली इस प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी हुई हैं। माना जा रहा है कि जैसे ही चुनाव कार्यक्रम का ऐलान होगा, पांचों राज्यों में चुनावी सरगर्मियां अचानक तेज हो जाएंगी और राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमा जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close