चुनाव चालू है : झारखंड में आज बहुरानी व दो सांसदों की किस्मत दांव पर, देखिये कहां कितने वोटर कर रहे मताधिकार का इस्तेमाल

LOKSABHA Election : झारखंड सहित पूरे देश में आखिरी चरण का मतदान हो रहा है। झारखंड की तीन सीटों पर आज वोटिंग हो रही है, येतीनों सीटें संतालपरगना की है। जिन प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है, उसमें सोरेन परिवार की बहू सीता सोरेन सहित दो वर्तमान सांसदों निशिकांत दूबे (भाजपा) और विजय हांसदा (झामुमो) के भाग्य का भी आज फैसला होगा, जो क्रमश: गोड्डा और राजमहल से चुनाव लड़ रहे हैं।

दोनों क्रमश: चौका व हैट्रिक लगाने के लिए चुनावी मैदान में हैं। इनके अलावा चार विधायकों नलिन सोरेन, सीता सोरेन, प्रदीप यादव तथा लोबिन हेम्ब्रम के भी भाग्य का फैसला होगा। नलिन सोरेन शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार सात बार विधायक चुने गए हैं। झामुमाे ने पहली बार उन्हें लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया है, जिनके सामने झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन की बड़ी बहू सीता सोरेन भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव इस बार भी गोड्डा से अपना भाग्य आजमा रहे हैं तो लोबिन हेम्ब्रम झामुमो से बगावत कर राजमहल से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। शनिवार को होने वाले मतदान में कुल 52 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में कैद होगा। इनमें आठ महिलाएं सम्मिलित हैं। गोड्डा लोकसभा में गोड्डा ,देवघर व दुमका जिले के छह विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इनमें सबसे ज्यादा मतदाता देवघर विधानसभा क्षेत्र में जहां इस बार के लोस चुनाव में चार लाख 35 हजार 306 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

लोकसभा चुनाव के सातवें व अंतिम चरण के मतदान के लिए शनिवर को दुमका लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे 19 प्रत्याशियों के पक्ष में 15,70,326 मतदाता मतदान करेंगे। इस संसदीय क्षेत्र के दायरे में छह विधानसभा दुमका, शिकारीपाड़ा, जामा, नाला, जामताड़ा एवं सारठ आता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close