ब्रेकिंग: फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली जा रहे इंडिगो के विमान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, करायी गयी आपातकालीन लैंडिंग

Breaking: Emergency landing of flight, Indigo plane going to Delhi received bomb threat, emergency landing made

IndiGo Flight Emergency Landing: विमान को बम से उड़ान की धमकी मिली है। घटना की सूचना के बाद इंडिगो की फ्लाइट की इमरजैंसी लैंडिंग करायी गयी है। घटना के बाद हड़कंप मचा हुआ है। आपको बता दें कि मस्कट से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 2706 को बम की धमकी मिली है, जिसके बाद नागपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की आपातकालीन लैंडिंग कराई गई।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अधिकारियों ने बताया कि फ्लाइट मस्कट से कोच्चि होते हुए दिल्ली जा रही थी। जानकारी के मुताबिक सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से उतार लिया गया है और अभी तक विमान से किसी संदिग्ध वस्तु मिलने की सूचना नहीं मिली है। बम की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत विमान की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। उन्होंने बताया कि सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं, सुरक्षा एजेंसियों द्वारा विमान की पूरी जांच की जा रही है और अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। फिलहाल सुरक्षा अधिकारी विमान की गहन तलाशी ले रहे हैं और यात्रियों से भी बात कर जानकारी जुटाई जा रही है। नागपुर एयरपोर्ट पर एहतियातन सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इससे पहले मंगलवार सुबह फ्रांसिस्को से मुंबई जा रहे एयर इंडिया (Air India) के विमान AI 180 के इंजन में तकनीकी खराबी आने के कारण यात्रियों को कोलकाता एयरपोर्ट पर उतार दिया गया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अधिकारियों ने बताया कि कोलकाता एयरपोर्ट पर एआई180 अपने निर्धारित ठहराव के लिए रात पौने एक बजे लैंड हुआ, जहां उसके बाएं इंजन में तकनीकी खराबी होने का पता चला। इस वजह सभी 212 यात्रियों को मंगलवार सुबह लगभग 05:20 बजे विमान से उतार दिया गया।

 

एयरलाइंस के अधिकारी ने बताया कि सभी 212 यात्रियों को नाश्ता दिया गया और उनकी पसंद के अनुसार कुछ को होटलों में शिफ्ट किया गया जबकि अन्य को मुंबई जाने वाली वैकल्पिक उड़ानों में भेजा गया।

Related Articles

close