झारखंड : आदित्यपुर में इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान पर फायरिंग…काउंटर के पीछे छिपे कर्मचारियों की थम गई थीं सांसें

Jharkhand: Firing at an electronics shop in Adityapur... Employees hiding behind the counter were left breathless.

सरायकेला समाचार: झारखंड के आदित्यपुर में शनिवार दोपहर अपराधियों ने दिनदहाड़े फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। बदमाशों ने चुना भट्टी इलाके में स्थित संजय इलेक्ट्रॉनिक्स नाम की दुकान को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। गनीमत रही कि इस हमले में किसी की जान नहीं गई, लेकिन घटना के बाद आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में डर का माहौल बन गया है।

दो मोटरसाइकिलों पर पहुंचे चार युवक

मिली जानकारी के अनुसार घटना शनिवार करीब दोपहर 1:30 बजे की है। उस समय दुकान में रोज की तरह कामकाज चल रहा था। तभी दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार युवक वहां पहुंचे। बताया जा रहा है कि सभी हमलावरों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए चेहरे को गमछे से ढक रखा था। दुकान के पास पहुंचते ही उन्होंने अचानक फायरिंग शुरू कर दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दुकान के अंदर भी चलाई गोलियां

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बदमाशों ने पहले हवाई फायरिंग की और इसके बाद दुकान की ओर निशाना साधकर करीब चार राउंड गोलियां चलाईं। उस समय दुकान के अंदर कर्मचारी रवि कुमार मौजूद थे। बताया जा रहा है कि अपराधियों का मुख्य निशाना वही थे। हालांकि किस्मत अच्छी रही और वह इस हमले में बाल-बाल बच गए।

फायरिंग के बाद इलाके में मचा हड़कंप

दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गोलियों की आवाज सुनते ही आसपास के दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर बाहर निकल आए। कुछ देर तक इलाके में दहशत का माहौल बना रहा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही झारखंड पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से कई खोखे बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close