ACB की बड़ी कारवाई: घूस लेते रोजगार सेवक रंगे हाथ धराया, मचा हड़कंप

ACB's big action: Employment officer caught red handed taking bribe, uproar ensued

Chatra: हेमंत सरकार का भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस जारी है।इसी क्रम में आज रोजगार सेवक रंगे हाथ धराया। शिकायत मिलने के बाद आज एसीबी की टीम ने रोजगार सेवक को रंगे हाथ दबोचा.

क्या है मामला

चतरा के इटखोरी में एसीबी की टीम ने गुरुवार की दोपहर रोजगार सेवक उमेश कुमार को 5,000 रुपये घूस लेते रंगे हाथ पकड़ लिया. रोजगार सेवक नवादा गांव निवासी बिनोद सिंह से मेढबंदी दिलाने के नाम पर रिश्वत मांग रहा था.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उमेश कुमार को इटखोरी थाना क्षेत्र के एक सरकारी कार्यालय में घूस लेते पकड़ा गया, और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ACB की कारवाई के बाद मचा हड़कंप

इस गिरफ्तारी से इलाके में हड़कंप मच गया है। एसीबी की टीम ने उमेश कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, और मामले की आगे की जांच की जा रही है। यह कार्रवाई सरकारी सेवाओं में पारदर्शिता और भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी के सख्त रुख को दर्शाती है।

मालूम हो कि उमेश कुमार चतरा जिले के इटखोरी प्रखंड के नवादा पंचायत और धनखेरी पंचायत का रोजगार सेवक है. इटखोरी प्रखंड कार्यालय के पास से उसे दबोचा गया. रोजगार सेवक उमेश कुमार उनके द्वारा किए गए मनरेगा कार्यों के भुगतान के लिए 26,000 रुपये की रिश्वत मांग रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close