छत्तीसगढ़ के कांकेर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, अब तक दो नक्सली ढेर, गोलीबारी जारी….

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का बड़ा अभियान जारी है। शुक्रवार सुबह कांकेर के छोटेबेठिया इलाके में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई, जिसमें अब तक दो नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है। गोलीबारी अभी भी जारी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलिसेला ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि ऑपरेशन अभी चल रहा है। जवानों से संपर्क के बाद ही मुठभेड़ की पूरी जानकारी साझा की जा सकेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हाल ही में हुआ था बड़ा नक्सल ऑपरेशन

इससे दो दिन पहले ही छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश की सीमा पर स्थित मारेडपल्ली के जंगलों में ग्रेहाउंड्स फोर्स और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई थी। इस कार्रवाई में फोर्स को बड़ी सफलता मिली थी।
ग्रेहाउंड्स ने:

को ढेर कर दिया था। घटनास्थल से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए थे।

लगातार तेज हो रही हैं कार्रवाईयां

बस्तर और सीमावर्ती क्षेत्रों में नक्सल गतिविधियों को पूरी तरह खत्म करने के लिए सुरक्षा बलों का अभियान तेज हो गया है। हाल के दिनों में सुरक्षा बलों ने कई बड़े नक्सली नेताओं को ढेर किया है, जिससे संगठन को बड़ा झटका लगा है। कांकेर मुठभेड़ से जुड़ी जानकारी का अपडेट सुरक्षाबलों की वापसी के बाद साझा किया जाएगा। इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Related Articles

close