झारखंड: हत्यारे के साथ इनकाउंटर, भाजपा नेता की हत्या के बाद भाग रहे हत्यारे ने की फायरिंग, पुलिस ने जवाबी फायरिंग में …

Jharkhand: Encounter with the killer, the killer who was running away after killing the BJP leader opened fire, the police fired in retaliation...

Ranchi Police : भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या ने कई बड़े सवाल खड़े कर दिये हैं। पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल टाइगर राजनीतिक रूप से भी काफी सक्रिय रहे थे। वो आजसू और भाजपा के लिए सक्रिय राजनीति की थी। अनिल टाइगर कांके इलाके के ही रहने वाले थे। वो कोकर में चड्डा पेट्रोल पंप के पास रहते थे। कांके महावीर मंडल का दो दिन पहले ही अनिल टाइगर को अध्यक्ष बनाया गया था।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना जिस दुस्साहसपूर्ण तरीके से अंजाम दिया गया, उसने पुलिस पर सवाल खड़ा लिया है। इधर, भाजपा नेता की हत्या कर फरार हो रहे आरोपी का इनकाउंटर हुआ है। पुलिस की गोली से हत्यारा घायल है, जिसका इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक बाइक से आये हत्यारे वारदात के बाद भाग रहे थे। वहीं हत्यारे को गांव वाले और पुलिस दोनों ही दौड़ा रही थी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी बीच पुलिस को निशाना बनाते हुए अपराधी ने फायरिंग की, जिसका जवाब पुलिस ने फायरिंग के रूप में दिया. फायरिंग के बाद अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अपराधी के पैर में गोली लगी है। घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे अपराधी का रांची पुलिस के साथ एनकाउंटर हुआ, जिसमें रोहित वर्मा नाम का अपराधी घायल हो गया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अनिल टाइगर को गोली मारने के बाद रोहित वर्मा अपने एक अन्य साथी के साथ भाग रहा था। पिठौरिया के पास ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया, हालांकि इसके बावजूद भी वह ग्रामीण के चंगुल से भगाने में सफल रहा।

 

उसी दौरान रांची पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और अपराधी का पीछा करना शुरू किया, जिसके बाद अपराधी ने पुलिस की टीम पर फायरिंग की इस दौरान रांची पुलिस के द्वारा भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में रोहित वर्मा नाम के अपराधी को गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया वहीं दूसरा अपराधी भागने में सफल रहा।

Related Articles

close