“SPG ने मना भी किया, तो भी प्रधानमंत्री मोदी चले गये पाकिस्तान” बताया, दोपहर 2 बजे तक वो संसद में थे और फिर….जानिये क्या है ये पूरी दिलचस्प कहानी

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज संसद की कैंटीन में सांसदों के साथ लंच किया. इस दौरान बीजेपी सांसद हीना गावित, एस.फांगनोन कोन्याक, टीडीपी सांसद राममोहन नायडू, बसपा सांसद रितेश पांडे और बीजद सांसद सस्मित पात्रा और एनके प्रेमचंद्रन ने पीएम मोदी के साथ लंच किया. सांसदों को अनौपचारिक लंच की जानकारी दोपहर 2.30 बजे फोन आने के बाद मिली थी. प्रधानमंत्री ने सांसदों से कहा कि ‘चलिए, आपको एक सजा देना है.’ पीएम मोदी और सांसदों ने कैंटीन में शाकाहारी भोजन और रागी के लड्डू खाए.

लंच पर बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और सांसदों के बीच राजनीतिक और व्यक्तिगत दोनों ही मुद्दों पर लंबी चर्चा हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सिर्फ साढ़े 3 घंटे सोने, सूर्यास्त के बाद डिनर नहीं करने और अपनी विदेश यात्राओं के बारे में सांसदों को बताया। इस दौरान अचानक पाकिस्तान में नवाज शरीफ के घर जाने का किस्सा भी सुनाया। PM मोदी ने अपने पाकिस्तान दौरे का जिक्र किया और बताया कि कैसे वे अचानक नवाज शरीफ के घर गए जबकि SPG इसके लिए मना कर रहा था। उन्होंने कहा कि मैंने नवाज से बात की। उन्होंने अपना हेलीकॉप्टर भेजा और मैं उनके घर गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पीएम ने कहा कि वह दोपहर 2 बजे तक संसद में थे जिसके बाद वह अफगानिस्तान के लिए रवाना हो गए। वापसी में उन्होंने पाकिस्तान में रुकने का फैसला किया। हालांकि SPG ने ऐसा करने से मना भी किया था। पीएम मोदी ने बताया कि एसपीजी के मना करने के बाद भी उन्होंने नवाज शरीफ को फोन किया और पूछा कि क्या वह उन्हें रिसीव करेंगे। इसके बाद वह पाकिस्तान गए।

लंच का बिल प्रधानमंत्री मोदी ने ही पे किया। उन्होंने खिचड़ी को अपना पसंदीदा डिश भी बताया। प्रधानमंत्री मोदी के साथ संसद भवन की कैंटीन में लंच करने वाले केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन ने बताया कि 8 सांसदों को प्रधानमंत्री मोदी के साथ संसद भवन की कैंटीन में लंच करने का मौका मिला। नॉर्थ ईस्ट, लद्दाख एवं दक्षिण भारत सहित देश के कई हिस्सों और कई राजनीतिक दलों के सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ लंच किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एल. मुरुगन ने बताया कि सभी सांसद आश्चर्यचकित, लेकिन बहुत खुश थे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने लंच पर अपनी विदेश यात्राओं के बारे में बताया कि कैसे वह कराची गए, यह बताया कि वह कैसे काम करते हैं और सिर्फ साढ़े 3 घंटे सोते हैं, शाम को 6 बजे के बाद डिनर नहीं करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि सांसदों ने चावल, खिचड़ी, पनीर की सब्जी, दाल और मिलेट्स के व्यंजन खाए। लंच के बाद बिल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही पे किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close