प्रत्येक शनिवार को अंचल कार्यालयों में लगेगा जनता दरबार, वरीय पदाधिकारी सुनेंगे जनता की फरियाद

धनबाद : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री वरुण रंजन के निर्देशानुसार आंचल स्तर पर क्रियान्वित राजस्व एवं भू अर्जन से संबंधित कार्यों पर सतत निगरानी एवं निष्पादन हेतु नियमित रूप से समीक्षा किया जाना एवं जनता दरबार का आयोजन किया जाना अपेक्षित है।
अतः उक्त परिपेक्ष में अपर समाहर्ता, भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला भुआजन पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी अलग-अलग अंचलों में प्रत्येक शनिवार को अंचल कार्यालय में राजस्व कार्यो की समीक्षा एवं जनता दरबार आयोजित करेंगे।
ये खबर भी पढ़ें…
जिसमें आम जनता के राजस्व एवं भू अर्जन संबंधी कठिनाइयों का नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा। किसी शनिवार को सार्वजनिक अवकाश रहने की स्थिति में जनता दरबार का आयोजन अगले कार्य दिवस में किया जाएगा।











