अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध उत्पाद विभाग का अभियान, अब तक 45 मामले दर्ज, 8 गिरफ्तार

धनबाद : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री वरुण रंजन के निर्देश पर उत्पाद विभाग ने अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध अभियान चलाकर 18 अक्टूबर तक 45 मामले दर्ज कर 8 अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा है।

इसकी जानकारी देते हुए सहायक आयुक्त उत्पाद श्री संजय कुमार मेहता ने बताया कि एक अक्तूबर से लेकर 18 अक्तूबर तक 690 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब, 5800 किलोग्राम जावा महुआ, 11 लीटर देशी शराब, 843 लीटर विदेशी शराब, 63 लीटर बीयर, 2900 लीटर स्प्रिट तथा 500 लीटर रंगीन शराब की बरामदगी की है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने बताया कि उपायुक्त ने उत्पाद विभाग को अवैध शराब कारोबार की रोकथाम पर अंकुश लगाने के लिए लगातार छापामारी करने का निर्देश दिया है। निर्देश के आलोक में अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close