झारखंड सरकार की jhar gov टीवी का फेसबुक अकाउंट हैक, अश्लील तस्वीरें की जा रही पोस्ट

रांची : झारखंड में साइबर अपराधी आम लोगों के साथ-साथ शासन प्रशासन के लिए भी सिरदर्द बनते जा रहे हैं. इस बार राज्य सरकार के झारगोव टीवी के फेसबुक अकाउंट पर साइबर अटैक हुआ है. साइबर अपराधियों ने इस फेसबुक अकाउंट को ही हैक कर लिया है..

इस अकाउंट पर अश्लील तस्वीरें डाली जा रही हैं. झारगोव का संचालन करने वाले अरुण प्रकाश ने बताया कि इसकी जानकारी साइबर सेल को दी गई है. डीएसपी यशोधरा खुद अपने स्तर पर जांच कर रही हैं. उन्होंने बताया कि पहली प्राथमिकता है हैक हो चुके उस अकाउंट को डिस्मेंटल करना.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झारखंड सरकार के आइटी विभाग द्वारा सरकारी कार्यक्रमों व सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए झारगोव टीवी की स्थापना की गयी है. इसका संचालन ‘श्रुति मीडिया इंफॉर्मेशन प्राइवेट लिमिटेड’ द्वारा किया जाता है. झारगोव का यूट्यूब चैनल है. फेसबुक, एक्स व इंस्टाग्राम एकाउंट भी है. जहां मुख्यमंत्री समेत अन्य मंत्रियों के कार्यक्रम नियमित रूप से प्रसारित किये जाते हैं. योजनाओं की जानकारी आदि भी इसके माध्यम से दी जाती है.

श्रुति मीडिया के रविकांत कुमार के अनुसार, जुलाई 2023 में किसी ने फेसबुक एकाउंट हैक कर लिया और पासवर्ड बदल दिया. झारखंड ऑनलाइन एफआइआर सिस्टम में चार अगस्त 2023 को इसकी शिकायत की गयी. जिसे गोंदा थाना में लिया गया और 28 अगस्त 2023 को इसकी सूचना भी दी गयी कि शिकायत दर्ज कर ली गयी है. शिकायत में लिखा गया था कि किसी ने झारगोव टीवी के फेसबुक व इंस्टाग्राम एकाउंट को हैक कर लिया है. पासवर्ड को बदल दिया गया है, जिसके कारण पुराने पोस्ट की रिकवरी भी नहीं हो पा रही है. शिकायतकर्ता ने पुलिस से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द इसका पता कर एकाउंट रिकवरी में सहायता की जाये. हालांकि, इसके बाद से कोई कार्रवाई नहीं हुई और तीन अक्तूबर 2023 से लगातार इस एकाउंट से अश्लील वीडियो पोस्ट किये जा रहे हैं. यहां तक कि फेसबुक स्टोरी में भी तस्वीरें डाली जा रही हैं..

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जुलाई माह में ही झारगोव टीवी के फेसबुक अकाउंट के आईडी और पासवर्ड को हैक कर लिया गया था. हालांकि फौरन एक्सपर्ट के जरिए पासवर्ड को बदल दिया गया था. लेकिन इसी बीच साइबर अपराधियों ने झारगोव वेब टीवी नाम से नया अकाउंट क्रिएट कर लिया था. उसी अकाउंट के जरिए अश्लील तस्वीरें पोस्ट की जा रही हैं.

लिहाजा नाम में समानता होने के कारण आम लोगों को लग रहा है कि झारगोव टीवी के ही फेसबुक अकाउंट को हैक किया गया है. श्रुति विजुअल इंफॉर्मेशन प्राइवेट लिमिटेड के तहत झारगोव टीवी का संचालन साल 2017 से अरूण प्रकाश कर रहे हैं. इसी प्लेटफॉर्म पर सरकार के सारे कार्यक्रम सोशल मीडिया के जरिए लाइव किए जाते हैं. अरूण प्रकाश ने बताया कि साइबर सेल ने भरोसा दिलाया है कि उस नये अकाउंट को क्लोज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close