Facebook Stories: फेसबुक पर क्रिएटर्स के पास पैसा कमाने का नया तरीका, सिंपल स्टोरी पोस्ट कर भी कमा सकेंगे पैसा

Facebook Stories: सोशल मीडिया पर कमाई के नए-नए तरीके सामने आ रहे हैं, और अब Facebook ने क्रिएटर्स के लिए एक और शानदार मौका पेश किया है। अब सिर्फ पोस्ट और वीडियो ही नहीं, बल्कि Facebook Stories से भी पैसा कमा सकेंगे। कंपनी ने Stories के लिए नया मोनेटाइजेशन ऑप्शन रोल आउट किया है, जिसके तहत क्रिएटर्स को उनकी पब्लिक स्टोरीज के व्यूज के आधार पर कमाई का मौका मिलेगा।

सबसे खास बात यह है कि क्रिएटर्स को नया कंटेंट बनाने की जरूरत नहीं होगी—वो पहले से मौजूद पोस्ट या वीडियो को स्टोरी में शेयर कर भी कमाई कर सकते हैं। Facebook कंटेंट मोनेटाइजेशन प्रोग्राम में शामिल सभी क्रिएटर्स के लिए यह फीचर उपलब्ध करा दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Facebook Stories:कैसे काम करेगा नया फीचर?

Facebook के प्रवक्ता के अनुसार, स्टोरी से होने वाली कमाई कंटेंट की परफॉर्मेंस पर निर्भर करेगी, लेकिन इसके लिए कोई न्यूनतम व्यूज की शर्त नहीं रखी गई है। यानी, क्रिएटर्स अपनी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी छोटी-छोटी झलकियां भी स्टोरी पर डालकर कमाई कर सकते हैं। -जो क्रिएटर्स पहले से Facebook Content Monetization Program का हिस्सा हैं और मोनेटाइजेशन ऑन कर चुके हैं, उन्हें कुछ अलग करने की जरूरत नहीं है। बस स्टोरी पोस्ट करें और कमाई करें। जो क्रिएटर्स अभी तक इस प्रोग्राम का हिस्सा नहीं बने हैं, वे Facebook की मोनेटाइजेशन वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Facebook Stories:TikTok यूजर्स को आकर्षित करने की कोशिश?

Facebook का यह नया फैसला सिर्फ एक मोनेटाइजेशन अपडेट नहीं, बल्कि बदलते सोशल मीडिया परिदृश्य का हिस्सा है। बता दें कि अमेरिका ने टिकटॉक पर जनवरी से बैन लगा दिया है डोनाल्ड ट्रंप ने कंपनी को 75 दिन की मोहलत दी थी, जो अगले महीने खत्म हो रही है। ऐसे में फेसबुक कोई मौका न छोड़ते हुए यूजर्स को नया कमाई का मौका दे रहा है।IPL के इतिहास की सबसे फिसड्डी टीम, चार बार झेली ‘शर्मिंदगी’, लिस्ट में RCB का नाम भी शामिल

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close