बकरे की बलि देने जा रहा परिवार हादसे का हुआ शिकार, SUV कार नदी में जा गिरी, चार की गयी जान, लेकिन जिंदा बच गया बकरा

A family going to sacrifice a goat met with an accident, the SUV car fell into the river, four people died, but the goat survived

Regional News : नियति भी क्या अजब खेल दिखाती है! मन्नत पूरा होने के बाद पूरा परिवार बकरे की बलि देने जा रहा था, लेकिन विडंबना देखिये, बकरा तो बच गया, आधे रास्ते में पूरा परिवार खत्म हो गया। इस घटना को लो ईश्वर की अजीब लीला बता रहे हैं। जिसे मारा जाना था, वो तो बच गया, लेकिन जो मारने वाला था, वो परिवार सहित खत्म हो गया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामला मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले का है, जहां एक दर्दनाक और विचित्र सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा चरगवां-जबलपुर रोड पर शाम करीब 3:30 से 4:00 बजे के बीच हुई। जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार SUV अनियंत्रित होकर एक पुल की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 30 फीट नीचे सूखी नदी की तलहटी में जा गिरी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर घटी इस घटना में जबलपुर के चौकीताल गांव निवासी पटेल परिवार के चार लोगों की जान चली गयी। हालांकि हादसे के वक्त गाड़ी में 6 सदस्य सवार थे। ये सभी नरसिंहपुर स्थित प्रसिद्ध दादा दरबार मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक पटेल परिवार ने मंदिर में इन्होंने प्रतीकात्मक रूप से एक मुर्गा और बकरा चढ़ाया था, जिन्हें बलि देने के लिए साथ लाया गया था। लौटने के दौरान हादसे में किशन पटेल (35), महेंद्र पटेल (35), सागर पटेल (17) और राजेंद्र पटेल (36) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

 

जबकि जितेंद्र पटेल (36) और मनोज प्रताप (35) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें तत्काल सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत गंभीर लेकिन स्थिर है। कमाल की बात ये रही कि वाहन में सवार बकरा इस दुर्घटना में बच गया, जबकि मुर्गे की मौके पर ही मौत हो गई।

 

बकरे को मामूली चोटें आईं, जिसमें उसका एक कान कट गया। बताया गया कि यह परिवार मंदिर में पूजा के बाद बकरा और मुर्गा प्रतीकात्मक रूप से चढ़ाने के बाद लौट रहा था और घर पहुंचकर मटन और चिकन की दावत करने वाला था।

 

बताया जा रहा है कि जहां ये घटना घटी, वहां चरगवां पुलिस स्टेशन, जो घटनास्थल से मात्र 5-7 किलोमीटर दूर है, को स्थानीय ग्रामीणों ने हादसे की जानकारी दी। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से वाहन के मलबे से घायलों को बाहर निकाला। शवों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी और सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस घायल व्यक्तियों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि घटना की पूरी जानकारी सामने आ सके।

Related Articles

close