66 वर्ष की उम्र में मशहूर अभिनेता और डायरेक्टर ने ली अंतिम सांस, फिल्म जगत में शोक की लहर,

नई दिल्ली: मशहूर अभिनेता और डायरेक्टर सतीश कौशिक का निधन हो गया है. एक्टर अनुपम खेर ने ट्वीट कर यह जानकारी दी. खेर ने लिखा कि जानता हूं कि ‘मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है!’ पर ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त #Satishkaushik के बारे में लिखूँगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था. 45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम !! Life will NEVER be the same without you SATISH ! ओम् शांति! सतीश कौशिक ने 66 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है.

एक फिल्म अभिनेता के रूप में सतीश कौशिक को 1987 की सुपरहीरो फिल्म मिस्टर इंडिया में कैलेंडर के रूप में, दीवाना मस्ताना (1997) में पप्पू पेजर के रूप में और सारा द्वारा निर्देशित ब्रिटिश फिल्म ब्रिक लेन (2007) में चानू अहमद के रूप में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता था. सतीश कौशिक ने 1990 में राम लखन के लिए और 1997 में साजन चले ससुराल के लिए सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार भी जीता था.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बतौर निर्देशक इस फिल्म से की थी शुरुआत

बतौर निर्देशक उनकी पहली फिल्म श्रीदेवी की रूप की रानी चोरों का राजा (1993) थी. उनकी दूसरी प्रेम (1995) थी, जिसे तब्बू की पहली फिल्म माना जाता था. दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई. उन्होंने फिल्में बनाना जारी रखा और 1999 में हम आपके दिल में रहते हैं के साथ उन्हें पहली हिट मिली. उन्होंने एक टीवी काउंटडाउन शो, फिलिप्स टॉप टेन का सह-लेखन और एंकरिंग की, जिसके लिए उन्होंने स्क्रीन वीडियोकॉन अवार्ड जीता.

उन्होंने गुरुवार (9 मार्च) की सुबह अंतिम सांस ली. सतीश कौशिक एक अभिनेता, कॉमेडियन, पटकथा लेखक, निर्देशक और निर्माता थे. उनका जन्म 13 अप्रैल 1965 को हरियाणा में हुआ था. बॉलीवुड में अपना ब्रेक पाने से पहले उन्होंने थिएटर में काम किया था.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अनुपम खेर ने दी श्रद्धांजलि

अनुपम खेर ने ट्वीट कर लिखा, “जानता हूं “मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है!” पर ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त #SatishKaushik के बारे में लिखूंगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था. 45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम !! आपके बिना जीवन पहले जैसा नहीं रहेगा सतीश ! ओम् शांति!” बता दें कि सतीश कौशिक अपने पीछे अपनी पत्नी और बेटी को छोड़ गये हैं.

1997 में सतीश ने दीवाना मस्ताना में पप्पू पेजर का किरदार निभाया था जो दर्शकों को काफी पसंद आया था. फिल्म मिस्टर इंडिया फिल्म में उन्होंने कैलेंडर का किरदार निभाया था. इसके बाद वह कई फिल्मों में साइड रोल में नजर आये. इन्हें 1990 और 1997 में फिल्मफेयर पुरस्कार मिला. सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का यह पुरस्कार उन्हें क्रमश: राम लखन और साजन चले ससुराल के ‘मुत्थु स्वामी’ के ( Muthu Swamy in Saajan Chale Sasural ) किरदार के लिए मिला था.

Related Articles

close