चार बच्चों का बाप बना इंस्टाग्राम पर ‘सिंगल’, पत्नी और प्रेमिका के बीच हुआ अनूठा समझौता, पति करेगा ‘दोनों से रिश्ता

A father of four children became 'single' on Instagram, a unique agreement was made between his wife and girlfriend, the husband will have a relationship with both of them

Crime News: चार बच्चों के पिता ने खुद को अविवाहित बताकर इंस्टाग्राम पर तलाकशुदा महिला से दोस्ती की। दोनों के बीच दो साल तक मुलाकातें होती रहीं और महिला को शादी का सपना दिखाया गया। मामला खुलने पर महिला ने पुलिस में शिकायत की, लेकिन बाद में आपसी समझौते के बाद केस बंद कर दिया गया। घटना यूपी के बाराबांकी की है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बाराबंकी जिले के बदोसराय थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर निवासी कुलदीप कुमार और कानपुर निवासी तलाकशुदा महिला की पहचान इंस्टाग्राम पर हुई थी। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और यह रिश्ता नजदीकियों में बदल गया। महिला का आरोप है कि कुलदीप ने खुद को अविवाहित बताते हुए शादी का झांसा दिया और दो साल तक उसका विश्वास जीतकर रिश्ते निभाए।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी दौरान महिला ने दो बार अबॉर्शन भी कराया। बाद में उसे पता चला कि कुलदीप शादीशुदा है और चार बच्चों का पिता है। महिला खुद भी तलाकशुदा है और अपने दो बच्चों के साथ कानपुर में रहती है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महिला का कहना है कि मामला तब खुला जब कुलदीप ने उससे कहा कि एक अन्य लड़की उसे परेशान कर रही है और उससे बात करके चुप कराने को कहा। महिला ने जब उस लड़की से बात की तो उसे चौंकाने वाला सच पता चला। उस लड़की ने बताया कि वह भी दो साल से कुलदीप के संपर्क में है और इस दौरान उसने भी धोखे का सामना किया।

 

इस खुलासे के बाद महिला को कुलदीप की असलियत पता चली कि वह पहले से शादीशुदा है और चार बच्चों का पिता है।सच्चाई जानने के बाद महिला सीधे कानपुर से कुलदीप के गांव मोहिउद्दीनपुर पहुंची। वहां पहुंचते ही कुलदीप घर छोड़कर भाग निकला। इसके बाद महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर धोखाधड़ी और छल का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की।

 

कोतवाल अजीत कुमार विद्यार्थी ने बताया कि कुलदीप की पत्नी राधा ने भी अपने पति के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी।

 

आपसी समझौते से सुलझा मामला

शनिवार को पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई और मामला आपसी सहमति से सुलझा लिया गया। तय हुआ कि महिला कानपुर में अपने बच्चों के साथ रहेगी और नौकरी करेगी। वहीं, कुलदीप अपनी पत्नी और परिवार के साथ गांव में रहेगा।

 

समझौते के तहत यह भी तय हुआ कि जब महिला चाहेगी, कुलदीप उससे मिलने कानपुर जाएगा और वहीं रुककर समय बिताएगा। इस पर कुलदीप की पत्नी ने भी आपत्ति नहीं जताई।कुलदीप ने कहा, “हमारा अपनी प्रेमिका से समझौता हो गया है। हम घर पर पत्नी के साथ रहेंगे और जब प्रेमिका बुलाएंगी तो उनसे मिलने कानपुर जाएंगे।”उसकी पत्नी राधा ने भी कहा, “हमें इस समझौते से कोई आपत्ति नहीं है। पति गांव में हमारे साथ रहेंगे और प्रेमिका कानपुर में रहेगी।”

Related Articles

close