महिला स्वास्थ्यकर्मी किचन में मिली इस हाल में, जेठानी डरकर हो गयी बेहोश, दो दिन पहले ही लौटी थी पति के पास से…

The female health worker was found in this condition in the kitchen, the sister-in-law became unconscious due to fear, she had returned from her husband only two days ago...

Jharkhand News: पलामू से एक बड़ी खबर आ रही है। स्वास्थ्य विभाग की एक कर्मी की किसी ने जान ले ली है। मामले में पुलिस ने दर्ज शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। घटना पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के पारपाइन गांव की बतायी जा रही है। घर में एक स्वास्थ्य सहिया का शव मिला है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतिका का नाम अंजू देवी है। अंजू देवी पारपाइन गांव में स्वास्थ्य सहिया के पद पर तैनात थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अंजू देवी अपने पति अनूप कुमार के साथ रांची में रह रही थी। दो दिन पहले ही वो अपने गांव वापस लौटी थी। उसी घर में रविवार की देर रात किचन में अंजू देवी की किसी ने जान ले ली।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सबसे पहले अंजू देवी की जेठानी ने शव देखा। शोर मचाने ग्रामीण मौके पर पहुंचे। तत्काल इसकी जानकारी तरहसी थाना को दी गयी। तरहसी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन शुरू किया।

 

शव देखने के बाद अंजू की जेठानी बेहोश हो गई है।पुलिस मृतक की जेठानो भी साथ ले गई है. पुलिस का कहना है की जेठानी से पूछताछ की जाएगी. जिस वक्त घटना हुई है, उस समय घर में कोई नहीं था। मृतक के पति एवं दोनों बच्चे रांची में ही थे.।

Related Articles

close