महिला स्वास्थ्यकर्मियों की पिटाई, डाक्टर के साथ दुर्व्यवहार…. मरीज की मौत के बाद परिजनों का अस्पताल में तांडव…4 घंटे तक ….

पलामू। मरीज की मौत के बाद भड़के लोगों ने डाक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों की पिटाई कर दी। मामला पलामू के मेदिनी राय मेडिकल कालेज अस्पताल का है, जहां शनिवार की देर रात एक मरीज की मौत हो गयी थी। मरीज की मौत के बाद मरीज के परिजन आक्रोशित हो गये हैं और डाक्टर व स्वास्थ्यकर्मियों पर भड़क गये। इस दौरान ड्यूटी पर तैनत डाक्टर सुभा। कुमार ने दुर्व्यवहार और महिला स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मारपीट का आरोप लगा। करीब चार घंटे तक अस्पताल में हंगामा होता रहा। हंगामे की खबर पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन परिजनों का आक्रोश कम नहीं हुआ।

चार घंटे तक अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं बिल्कुल ठप रही। चार घंटे बंद पुलिस ने किसी तरह से मामला शांत कराया। जिसके बाद अस्पताल में मरीजों का इलाज फिर से शुरू हो सका। जानकारी के मुताबिक मारपीट के आरोपी ग्रामीण शहर थाना के रेड़मा के रहने वाले हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डाक्टर के मुताबिक दो दिन पहले महिला को एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया था। रात को स्थिति गंभीर थी, जिसके बाद उसे इंजेक्शन देकर बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। इसी बीच मरीज की मौत हो गयी। जिसके बाद परिजन आक्रोशित हो गये और डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close