महिला होमगार्ड कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी..

सरायकेला : जिले के कुचाई में अपराधियों ने होमगार्ड के महिला जवान को गोली मारकर हत्या कर दी. घटना शुक्रवार की रात का है. जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने उसे कुचाई अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

महिला होमगार्ड कॉन्स्टेबल की हत्या को लेकर बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात करीब आठ से साढ़े आठ बजे के बीच वो अपनी दुकान को बंद कर करने के लिये सामान समेट रही थी. इस दौरान अज्ञात अपराधी ने नम्रता के सिर पर पीछे से देसी कट्टा से गोली मार दी. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल देसी कट्टा भी बरामद किया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस घटना की जानकारी मिलने पर परिजन जख्मी हालत में उसे लेकर कुचाई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही नम्रता सामड़ दम तोड़ चुकी थी. कुचाई थाना प्रभारी विष्णु चरण भोक्ता कुचाई सीएचसी पहुंचकर मामले की जानकारी ली. उन्होंने बताया कि नम्रता को उसकी दुकान में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा देसी कट्टे से गोली मारी गयी है, जिससे उसकी मौत हो गयी. थाना प्रभारी ने कहा कि इस मामले में पुलिस अग्रेतर कार्रवाई कर रही है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत महिला होमगार्ड कॉन्स्टेबल अविवाहित थी और कामकाज कर अपनी तीन बहनों का भरण पोषण भी कर रही थी. वर्ष 2017 में उसकी बहाली हुई थी लेकिन 2022 में उसे होमगार्ड में ड्यूटी प्राप्त हुई थी. महिला कॉन्स्टेबल ने मैट्रिक की परीक्षा में आपातकाल ड्यूटी भी की थी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close