सदर अस्पताल में लगी भयंकर आग, डायलिसिस सेंटर जल कर हुआ खाक…

गुमला । जिले के यशपुर रोड स्थित सदर अस्पताल में भयंकर आग लग गई। सदर अस्पताल के डायलिसिस सेंटर में लगी आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। लेकिन आग से भारी मशीनों के क्षति होने की सूचना है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार शार्ट सर्किट आग की वजह बताई जा रही है। आग उस वक्त लगी जब डायलिसिस सेंटर में मरीज भर्ती था।
आग की लपटें देखकर मरीज के परिजन में अफरा-तफरी मच गई। मरीज के परिजन अपने अपने मरीज को लेकर भागम भाग शुरू कर दिया। तत्काल अस्पताल प्रबंधन की तरफ से आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। अग्निशामक विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आग बुझाने की टीम को घटना स्थल पर भेजा।
आग की लपटों को देखकर अस्पताल के कर्मियों ने अपने स्तर से आग बुझाने की कोशिश की, परंतु आग पूरे डायलिसिस सेंटर को अपनी चपेट में ले लिया था। जिसके बाद अग्निशामक विभाग द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अच्छी बात यह रही कि आग लगने के बाद किसी की जान माल की सूचना नहीं है। फिलहाल नुकसान का आकलन विभाग द्वारा किया जा रहा है











