बिहार में भी साक्षी कांड: सरफिरे आशिक ने प्रेमिका को 12 बार चाकूओं से गोदा, शादी में जा रही युवती को सहेलियों के सामने ही…

सीतामढ़ी। दिल्ली की साक्षी मर्डर की चर्चा इन दिनों पूरे देश में हैं। दिल्ली की साक्षी मर्डर जैसी वारदात बिहार के सीतामढ़ी में भी हुई है। युवती ने प्रेमी से शादी से इंकार किया, तो सरफिरे आशिक ने चाकू से गोद दिया। प्रेमी ने युवती को12 बार चाकू मारा। इससे पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना बथनाहा थाना क्षेत्र के एक गांव की है।

आरोपी युवक चंदन कुमार (22)‎ और उसका परिवार फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही‎ है। आरोपी‎ चंदन और युवती के बीच पिछले 4 साल से प्रेम‎ प्रसंग चल रहा था। एक साल पहले युवती के परिजन को इसकी जानकारी मिली। ग्रामीण स्तर पर‎ पंचायत हुई। दोनों को एक-दूसरे से अलग रहने की हिदायत दी गई। इसके बाद युवती अपने प्रेमी से अलग रहने लगी, लेकिन आरोपी ने पंचायत के निर्णय को नहीं माना।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छह माह पहले आरोपी ने फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया। इस घटना के बाद युवती के परिजन थाने में शिकायत की, लेकिन स्थानीय स्तर पर मामला सुलझा‎ लिया गया। घटना वाले दिन‎ लड़की गांव में आयोजित शादी‎ में जा रही थी।‎ उसे दुल्हन को मेहंदी लगाना था।‎ इसके लिए वह गांव की तीन‎ लड़कियों के साथ मेहंदी लेकर जा‎ रही थी। इसी बीच रास्ते में प्रेमी ने‎ उसे रोक लिया और शादी के लिए‎ दबाव बनाने लगा। लड़की के मना‎ करने पर अंजाम भुगतने की धमकी‎ देते हुए चाकू निकाल लिया। दूसरी‎ लड़कियां जब तक कुछ समझ पाती,‎ प्रेमी ने प्रेमिका पर ताबड़तोड़ चाकू‎ से हमला कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close