धनबाद सड़क हादसा अपडेट: महाकुंभ जाने के दौरान भीषण दुर्घटना, 6 लोगों की गयी जान

Dhanbad: A horrific road accident while going to Mahakumbh, 4 people lost their lives, condition of 4 is critical.

धनबाद। महाकुंभ जाने के दौरान हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। हर दिन हादसे में दर्जनों लोगों की जान जा रही है। धनबाद में भी ऐसी दुर्घटना हुई है। पश्चिम बंगाल से महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की वाहन धनबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना में चार लोगों की जान चली गयी। वहीं सात लोग जख्मी है, जिसमें से चार की हालत काफी नाजुक है। सभी वेंटिलेटर पर हैं। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया है। जानकारी के मुताबिक ये घटना धनबाद के जीटी रोड पर राजगंज के दलुडीह के पास घटी है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि 35 वर्षीय नीता साहा, 8 वर्षीय सायन साहा और 38 वर्षीय राहुल कुमार का इलाज एसएनएमएमसीएच में चल रहा है। वहीं 5 वर्षीय अनिशा साहा, 6 वर्षीय अंगमुनि साहा, 15 वर्षीय पग्लू साहा और 18 वर्षीय विश्वरूप साहा को गंभीर हालत को देखते हुए शहर के जेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सभी पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले के हुगली के रहने वाले बताये जा रहे हैं। महाकुंभ जाने के लिए सभी लोग स्कॉर्पियो से घर से निकले थे, इसी बीच करीब रात डेढ़ बजे एनएच 19 पर राजगंज थाना क्षेत्र के दलुडीह के पास स्कॉर्पियो खड़ी ट्रक से टकरा गई।

 

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गये। पीछे से आ रही एक कार ने भी स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद आसपास के लोग जुट गए। सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

 

स्कॉर्पियो में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इनमें एक स्कॉर्पियो का चालक भी था। वहीं, मरने वाले अन्य तीन लोग सभी एक ही परिवार के थे।

Related Articles

close