झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी पर लगा आर्थिक दंड, मनरेगा अनियमितता सहित लगे हैं 14 गंभीर आरोप

साहिबगंज : राज्य सरकार ने तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी पतना साहेबगंज मुकेश कुमार को दंडित किया है. असंचयात्मक प्रभाव से दो वेतन वृद्धि रोकने का फैसला लिया है. इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दिया है.
झाप्रसे सेवा के इस अधिकारी पर 29 अप्रैल 2016 में मनरेगा योजना अनियमितता करने के 14 गंभीर आरोप लगे थे. उपायुक्त हजारीबाग ने पूरे मामले पर प्रपत्र क गठित कर विभाग को कार्रवाई की अनुशंसा की गयी थी. मामले पर विभागीय कार्यवाही चलायी गयी.
ये खबर भी पढ़ें…
इस मामले पर अधिकारी से स्पष्टीकरण भी पूछा गया है. उनके उपर मनरेगा मजदूरों के भुगतान में विलंब, डोभा निर्माण में गड़बड़ी, एफटीओ से राशि भुगतान में विलंब सहित कई आरोप है. पूरे मामले पर जांच करने के बाद उपरोक्त दंड दिया गया है.
ये खबर भी पढ़ें…











