दो प्रज्ञा केंद्र संचालक के विरुद्ध FIR : मुखिया का फर्जी हस्ताक्षर कर कर रहे ग्रामीणों का शोषण, पोल खुलते हीं मुखिया ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी

गढ़वा : रमना प्रखंड के टंडवा पंचायत मुखिया संतोष सिंह ने दो प्रज्ञा केंद्र संचालक के विरुद्ध मुखिया का फर्जी हस्ताक्षर एवं मुहर का प्रयोग करने को लेकर स्थानीय थाने में प्रथमिकी दर्ज करवाई है।

फर्जी हस्ताक्षर एवं मुहर उपयोव करने का आरोप हाई स्कूल के पास स्थित गुप्ता मोबाईल के संचालक सह जोगिराल निवासी मनोज कुमार साह व एवं अन्य मोबाईल लगा है। दिए गए आवेदन में संतोष सिंह ने बताया कि फसल राहत योजना,सुखा राहत सहित अन्य सरकारी योजनाओं में फर्जी हस्ताक्षर एवं मुहर स्कैन कर उपयोग किया जा रहा था।उसके बदले ग्रामीण जनता का आर्थिक दोहन किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आवेदक संतोष सिंह ने कहा की मुखिया के जानकारी के बैगेर हस्ताक्षर और मुहर का गलत प्रयोग किया जा रहा है जो अपराध के श्रेणी में आता है।उन्होंने बताया की इस क्रम में टंडवा पंचायत के अलावे सदर पंचायत मुखिया दुलारी देवी व बहियार कला मुखिया सावित्री देवी के फर्जी हस्ताक्षर व मुहर का भी आवेदन उक्त लोगो के विरुद्ध प्राप्त हूआ है।उन्होंने आशंका जताया है की रमना प्रखंड के अन्य प्रज्ञा केंद्र में भी इस तरह का फर्जी कार्य किया जा रहा होगा।उन्होंने उक्त मामले में करवाई की मांग की है।आवेदन में रमना मुखिया दुलारी देवी,बहियार कला मुखिया सावित्री देवी ने भी करवाई की मांग की है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close