बीडीओ पर FIR हुआ दर्ज , कोर्ट के आदेश पर मामला दायर, जानिये क्या है आरोप

समस्तीपुर। बीडीओ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एफआईआर के बाद अब बीडीओ पर गिरफ्तारी का खतरा मंडरा रहा है। जिले के मोरवा प्रखंड में कार्यरत प्रखंड विकास अधिकारी (बीडीओ) संजय सिन्हा पर आरोप है कि उन्होंने सरकारी योजनाओं में राशि गबन और भ्रष्टाचार को लेकर ताजपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह प्राथमिकी मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मोरवा डीह निवासी विजय कुमार झा ने न्यायालय में दायर किया। अभियोग पत्र के आलोक में किया गया है।

बीडीओ पर नल-जल योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी समेत कर्मचारी आवास योजना के जीर्णोद्धार में धांधली बरतने, सरकारी पद पर रहते हुए सरकारी राशि गबन करने का आरोप लगाया गया है। प्राथमिकी में कहा गया है कि अभियोगी ने 2 जनवरी 23 को मोरवा प्रखंड में कर्मचारी आवास संख्या 8 और 9 के जीर्णोद्धार में धांधली बरती और प्रखंड में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार व्याप्त रहने की शिकायत की थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्रवाई नहीं हुई जिसके बाद लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी से शिकायत की गई। लेकिन जांच में कहा गया कि कोई अनियमितता नहीं है। आदेश के खिलाफ अपर समार्हता के यहां अपील की गई वहां भी कहा गया कि जीर्णोद्धार कार्य प्राक्लन के अनुरूप किया गया है।

फिर डीएम के यहां अपील की गई। जहां पंचायती राज पदाधिकारी को स्थल निरीक्षण कर निराकरण का आदेश दिया गया। लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि सरकारी राशि का सुनियोजित तरीके से गबन किया है। योजना की फाइल से छोड़खानी कर सकते है। आरोपी द्वारा पीड़ित को कई तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close