राजद नेता समेत 8 पर FIR दर्ज : गला रेतकर हत्या का हैं आरोप

बिहार : बड़ी खबर नालंदा से आ रही है, जहां आरजेडी नेता के खिलाफ हत्या का केस दर्ज हुआ है। नीतीश कुमार उर्फ टोनी की हत्या के मामले में मृतक के पिता ने आरजेडी नेता समेत 8 लोगों के खिलाफ दीपनगर थाने में हत्या का केस दर्ज कराया है।

क्या है मामला

दीपनगर थाना क्षेत्र के काको बीघा गांव में बीते 13 जून की दोपहर दुलारचंद यादव के बेटे नीतीश कुमार उर्फ टेनी (18) की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. पिता दुलारचंद यादव ने बताया कि दोपहर में उनका बेटा मुर्गी फार्म में ही सो रहा था. बेटे से मिलने के बाद वह घर लौट गए थे. कुछ घंटों के बाद वापस मुर्गी फार्म में आये तो देखा कि पहले उनके बेटे की पहले रस्सी से गला दबाने की कोशिश की गयी. उसके बाद गला रेत कर उसकी हत्या कर दी गई. फिर शव के ऊपर गमछा रख दिया गया.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फिलहाल मृतक के परिजन हत्या का स्पष्ट कारण नहीं बता पा रहे हैं. हत्या क्यों की गयी है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. सदर एसडीपीओ शिवली नोमानी ने बताया कि फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close