दिन दहाड़े गोलीकांड : ट्रांसपोर्टर को ऑफिस में घुसकर मारी गोली, होटल संचालक की हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी

धनबाद। धनबाद में दिनदहाड़े दो लोगों को गोली मार दी गयी। घटना में ट्रांसपोर्टर की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं होटल संचालक की हालत गंभीर है। घटना पाथरडीह थाना क्षेत्र में चासनाला साउथ कॉलोनी स्थित सेल कांटा घर के करीब की बतायी जा रीह है। जानकारी के मुताबिक अपराधी पहले ट्रांसपोर्टर प्रवीण राय के कार्यालय में दाखिल हुए। उस वक्त प्रवीण अपने चैंबर में मौजूद थे। तभी अपराधियों ने दरवाजा को जबरन खोल दिया और प्रवीण को एक गोली मार दी।

गोली ट्रांसपोर्टर के दाहिनी आंख के नीचे लगी और वो गिर पड़े। इधर गोलियों की आवाज पर आसपास के लोग जुटने लगे, जिसके बाद अपराधियों ने होटल संचालक को भी गोली मार दी। होटल संचालक का नाम राजकिशोर है। राजकिशोर का इलाज अभी अस्पताल में चल रहा है। जिसके बाद गुस्साये लोगों ने सड़क जाम कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सड़क जाम होने से दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी लंबी कतारें लग गयी। वहीं पुलिस प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची। प्रशासन की टीम ने लोगों को समझा बुझाकर किसी तरह से जाम को साफ कराया। पुलिस इस मामले में अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है। पुलिस इस मामले में कुछ लोगों से पूछताछ भी की है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा पुलिस ने किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close