झारखंड में गोलीबारी: राजधानी रांची फिर गोलियों की आवाज से थर्राया, बाईक सवार बदमाशों ने युवक पर दागी गोलियां
Firing in Jharkhand: Capital Ranchi again trembled with the sound of bullets, bike riding miscreants fired bullets at a youth

Jharkhand Crime News : झारखंड में अपराधियों के हौसले कुछ ज्यादा ही बुलंद हो गये हैं। राजधानी रांची में एक बार फिर गोली चली है। घटना रांची के इटकी थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है। जानकारी मिली है कि बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी है।
ये खबर भी पढ़ें…
पुलिस सूत्रों के मुताबिक रांची के इटकी थाना क्षेत्र में गोलीबारी की घटना हुई है। इस गोलीबारी में एक युवक को गोली लगी है। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
ये खबर भी पढ़ें…
बता दें कि अज्ञात बाइक सवार अपराधियों के द्वारा वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस गोलीबारी की वजह खंगालने और अपराधियों की जानकारी जुटाने में जुट गई है।












