खान सर कोचिंग के बाहर गोलीबारी, पत्थरबाजी व तोड़फोड़, खान सर ने दर्ज करायी शिकायत, मांगी सुरक्षा

Khan Sir Coaching चर्चित शिक्षक खान सर के कोचिंग के बाहर गोलीबारी हुई है। इस दौरान उपद्रवियों ने जमकर पत्थरबाजी भी की और तोड़फोड़ कर दिया। खान सर का कोचिंग संस्थान बिहार के पटना में मुसल्लहपुर हाट के पास है। इस संबंध में खान सर की कोचिंग मैनेजमेंट की तरफ से शिकायत भी दर्ज करायी गयी है। बताया गया है कि शिक्षक ‘खान सर’ के कोचिंग संस्थान के बाहर गोलीबारी और पत्थरबाजी हुई। इस घटना में खान क्लासेस के सुरक्षा गार्ड का सिर फट गया है, जिसे अब अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि, खान क्लासेस और ज्ञान बिंदु कोचिंग के छात्रों में झड़प हो गई। विवाद इस कदर बढ़ा कि दोनों तरफ से जुटे छात्रों और असामाजिक तत्वों ने एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान कई राउंड फायरिंग भी की गई, जिससे इलाके में अफरा तफरी मच गई। स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने भी भागकर अपनी जान बचाई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस घटना के बाद शिक्षक खान सर का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मुख्य मुद्दा यह लगता है कि हम इतनी कम फीस पर क्यों पढ़ा रहे हैं? हमें इतने शानदार नतीजे क्यों मिल रहे हैं?

उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि वे सुरक्षा चिंताओं को ध्यान में रखें और यह समझें कि गरीबों को भी शिक्षा का अधिकार है। जब हजारों की संख्या में नतीजे आते हैं, तो कुछ असामाजिक तत्वों को खतरा महसूस होने लगता है। उन्हें लगता है कि वे हमें दबा सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिकायत के मुताबिक उपद्रवियों ने खान क्लासेस का बैनर भी फाड़ डाला। घटना के बाद से इलाके में तनाव है। दोनों ही कोचिंग संस्थानों के बीच काफी समय से अंदरूनी प्रतिस्पर्धा चल रही थी। इधर, घटना के बाद पटना के SSP, SP और पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच के साथ-साथ पूछताछ भी की।

खान कोचिंग की ओर से लिखित शिकायत में कहा गया कि दूसरे पक्ष द्वारा फायरिंग की गई है। वहीं, ज्ञान बिंदु कोचिंग पक्ष ने भी खान क्लासेस के लोगों पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

खान सर ने बताया कि हमलावरों ने ऑफिस में पूरी तरह तोड़फोड़ की और गोलियां चलाईं। CCTV फुटेज अधिकारियों को सौंप दिया गया है। हमारे सुरक्षा गार्ड ने भी हमलावरों की पहचान कर ली है, ये पास के कोचिंग सेंटर के लोग हैं। हमें सुरक्षा चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close