पहाड़ से टकराते ही आसमान में उठीं आग की लपटें… CG में प्राइवेट जेट क्रैश… हादसे के बाद मचा हड़कंप…मौके के लिए रवाना हुए एसएसपी और पुलिस टीम

आरा पहाड़ पर हादसे के बाद मचा हड़कंप, मौके के लिए रवाना हुए एसएसपी और पुलिस टीम


जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। नारायणपुर क्षेत्र के आरा पहाड़ में एक प्राइवेट जेट के क्रैश होने की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। बताया जा रहा है कि विमान सीधे पहाड़ से टकराया, जिसके बाद देखते ही देखते आग की भीषण लपटें उठने लगीं।

हादसा इतना भयावह था कि दूर-दूर तक धुएं का गुबार नजर आने लगा। आसपास के लोगों ने जब तेज आवाज सुनी और पहाड़ की ओर देखा, तो वहां आग की लपटें उठती दिखीं, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हादसे के बाद पहाड़ के एक हिस्से में आग भड़क उठी है और हालात बेहद गंभीर नजर आ रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गया। लाल उमेंद सिंह खुद टीम के साथ मौके के लिए रवाना हो गए हैं। राहत और बचाव कार्य शुरू करने के लिए टीमें भेजी जा रही हैं, हालांकि हादसे में कितने लोग सवार थे और उनकी स्थिति क्या है, इस बारे में अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फिलहाल पूरा इलाका सील कर दिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। यह साफ नहीं हो सका है कि हादसा तकनीकी खराबी की वजह से हुआ या फिर कोई और कारण इसके पीछे है।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि इस हादसे के पीछे की असली वजह क्या है और क्या इस क्रैश में कोई जीवित बच पाया है। प्रशासन की जांच और रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद ही इस रहस्यमयी हादसे की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close