फुटबॉलर की मौत : मैच खेलने निकलने से पहले फुटबॉल खिलाड़ी की मौत… जानिये क्या है वजह

रांची। बिजली विभाग की लापरवाही से एक फुटबालर की मौत हो गयी। हादसा उस वक्त हुआ, जब पानी में करेंट फैल गया। हादसा बीआईटी मेसरा ओपी थाना क्षेत्र के केदल गांव की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को केदल गांव में रेलवे पुल के पास जलमीनार के सामने पानी भरा था।

पानी में हाइटेंशन तार के सटे होने से करंट आ गया था। इसकी चपेट में आने से फुटबॉल खिलाड़ी आकाश पाहन उर्फ टोबो की मौत हो गई। करंट लगने के बाद साथी खिलाड़ी आकाश को इलाज के लिए तुरंत रिम्स ले गये, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इससे नाराज ग्रामीणों ने नेशनल हाइवे-33 जाम कर दिया. ग्रामीणों का कहना है कि आये दिन ऐसी घटनाएं होती रहती है. इसको लेकर बिजली विभाग को सूचित भी किया गया था, मगर बिजली विभाग ने कोई कदम नहीं उठाया.

आकाश मंगलवार को हजारीबाग में फुटबॉल मैच खेलने जाने वाला था। उससे पहले करंट लगने से उसकी मौत हो गई। इस बीच प्रशासन की ओर से किसी तरह के विवाद या बवाल से बचाव को लेकर वहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close