VIDEO:विस्टाडोम कोच के साथ गिरिडीह – रांची एक्सप्रेस ट्रेन शुरू, सांसद और विधायक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

गिरिडीह: जिले के वासियों को केंद्र की मोदी सरकार ने तोहफा दिया है. तोहफा गिरिडीह-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस के तौर पर दी गई है. मंगलवार को इस ट्रेन को केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सह कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

इस कार्यक्रम में गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार, बरही विधायक अमित यादव, जमुआ विधायक केदार हाजरा और गांडेय विधायक सरफराज अहमद भी मौजूद थे. इससे पहले भारतीय रेल द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें वक्ताओं ने कई महत्वपूर्ण बातों से वहां मौजूद लोगों को अवगत करवाया

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

देखें वीडियो

क्या है किराया

रांची-न्यू गिरिडीह-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन सुबह 06.05 बजे रांची से खुलेगी और दिन के एक बजे न्यू गिरिडीह पहुंचेगी. गिरिडीह से यह ट्रेन दिन के दो बजे खुलेगी और रात साढ़े नौ बजे रांची पहुंचेगी। रांची से इस ट्रेन का नंबर 18617 व न्यू गिरिडीह से इसका नंबर 18618 है. रांची से न्यू गिरिडीह के बीच सेकेंड सीटिंग के लिए किराया 130 रुपये, एसी चेयरकार का किराया 465 रुपये और विस्टा डोम कोच के लिए किराया 1260 रुपये है।

किस स्टेशन पर कितने बजेगी पहुंचेगी ट्रेन

रांची- 06.05

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

टाटीसिल्वे — 06.23— 06.25 —

मेसरा – 06.42— 06.44 —

बरकाकाना 08.05— 08.10

हजारीबाग टाउन- 09.08-09.13

कोडरमा-10.30- 11.00

महेशपुर हॉल्ट — 11.20 — 11.22

धनवार — 11.40 11.42

जमुआ-12.03— 12.05

न्यू गिरिडीह 1.00

वापसी में कहां कितनी देर ठहरेगी ट्रेन

न्यू गिरिडीह – 2.00

जमुआ — 14.30 — 14.32

धनवार – 14.58 15.00

महेशपुर हॉल्ट — 15.28 — 15.30

कोडरमा – 16.30— 17.00

हजारीबाग टाउन-17.55-18.00

बरकाकाना — 19.00 19.05 —

मेसरा – 20.35 20.37 —

टाटीसिल्वे — 21.05-21.07

रांची- 21.30

Related Articles

close