पूर्व IPS का निधन : आतंक भी कांपता था जब विजय रमन संभालते थे कमान, हार गए जिंदगी के जंग

पुणे : हाई प्रोफाइल आईपीएस अधिकारी विजय रमन (Vijay Raman) का पुणे (Pune) के एक अस्पताल में निधन हो गया. वह कैंसर से पीड़ित थे. वह 1975 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी थे. विजय रमन की पत्नी वीना रमन (Veena Raman) ने बताया कि फरवरी में उन्हें कैंसर होने की पुष्टि हुई और उसके बाद से ही उनका इलाज चल रहा था. पत्नी वीना का कहना है कि इलाज के दौरान उनमें सुधार के लक्षण दिखे थे

मध्य प्रदेश के चंबल घाटी में चर्चित डकैत पान सिंह तोमर एनकाउंटर को लीड करने वाले पूर्व आईपीएस अधिकारी विजय रमन का निधन हो गया है. उनके पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि पूर्व भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी विजय रमन के ऑपरेशन में ही एथलीट से डाकू बना पान सिंह तोमर मारा गया था.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परिवार ने बताया कि वो 72 साल के थे और कैंसर जैसी घातक बीमारी से जूझ रहे थे जिसके बाद उनकी मौत हो गई. पूर्व आईपीएस अधिकारी विजय रमन पुलिस सेवा से साल 2011 में रिटायर होने के पुणे में बस गए थे. उनके परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटा है.

मध्य प्रदेश कैडर के 1975 बैच के आईपीएस अधिकारी रमन 1981 में भिंड जिले के एसपी थे. 1 अक्टूबर 1981 को, उन्होंने एक ऑपरेशन में पुलिस टीम का नेतृत्व किया था जिसमें मुठभेड़ के दौरान पान सिंह तोमर मारा गया था.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

साल 2003 में श्रीनगर में सीमा सुरक्षा बल के आईजी के रूप में तैनात रहे विजय रमन ने 10 घंटे की चुनौतीपूर्ण मुठभेड़ का नेतृत्व किया जिसमें संसद हमलों को मास्टरमाइंड और खतरनाक आतंकवादी गाजी बाबा को मार गिराया गया था.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close