बिहार सरकार के पूर्व मंत्री का हुआ निधन…. कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि….

पटना। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व वरीष्ठ नेता नरेंद्र सिंह का निधन हो गया है। वो पटना के बिग अपोलो अस्पताल में भर्ती थे। सोमवार की सुबह उनका निधन हो गया। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजद अध्यक्ष लालू यादव, तेजस्वी यादव सहित कई बड़े नेताओं ने दुख जताया है।

नरेंद्र सिंह के बेटे सुमित कुमार सिंह बिहार में मंत्री है। पूर्व मंत्री के निधन पर राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर है। नरेंद्र सिंह को दो बार कोरोना की वजह से बीमार होना पड़ा था। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान उनकी तबीयत काफी ज्यादा नाजुक हो गयी थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नरेंद्र सिंह का इसी साल दिल्ली एम्स में आपरेशन भी हुआ था। उनके लीवर में गांठ हो गया गया था। दिल्ली से आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें दो बारा कोरोना हुआ था, लेकिन ठीक होने के बाद भी उनकी तबीयत में सुधार नहीं हो रहा था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close