रांची: भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की गयी जान, 10 से ज्यादा घायल, रैली में भाग लेने जाने के दौरान हुआ हादसा

Ranchi: Four people were killed and more than 10 injured in a horrific road accident while people were on their way to a rally.

रांची। राजधानी से एक बड़े सड़क हादसे की खबर आ रही है। एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की जान चली गयी है। जानकारी के मुताबिक सभी मृतक रांची के बुंडू में आदिवासी संगठन द्वारा कुड़मी समुदाय के विरोध में आयोजित रैली में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान आंदोलनकारियों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना रांची-टाटा राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-33) पर बुंडू थाना क्षेत्र के गोसाईडीह के पास की है, जहां तेज रफ्तार में जा रही एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. हादसे की जानकारी मिलते ही बुंडू डीएसपी ओमप्रकाश, थानेदार राम, इंस्पेक्टर रामकुमार वर्मा सहित आसपास के थाना क्षेत्रों की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गयी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close