4 पुलिसकर्मी सस्पेंड: स्कूली छात्राओं से छेड़खानी मामले में पुलिस कर्मियों पर गिरी गाज, महिला थाना प्रभारी समेत चार सस्पेंड

4 policemen suspended: Policemen punished for molesting schoolgirls, women's police station

रांची: स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ मामले में आईजी ने बड़ी कार्रवाई की है। चार पुलिस कर्मियों को सस्पेंड किया गया है। इसमें कोतवाली थाना के एक एसआई एवं मुंशी और महिला थाना के एक एसआई और मुंशी शामिल है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं, सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि फिरोज अली कब से छेड़छाड़ कर रहा है, इसके लिए संबंधित स्कूल के आसपास स्थित दुकानों के सीसीटीवी फुटेज निकाले गए हैं। उनका विश्लेषण किया जा रहा है। फिरोज को पूछताछ के लिए पुलिस जल्द रिमांड पर लेगी। इस मामले को स्पीडी ट्रायल में ले जाया जाएगा।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रांची पुलिस के द्वारा जारी प्रेस रिलीज में यह बताया गया है की रांची के अपर बाजार (थाना कोतवाली) क्षेत्र में एक कन्या विद्यालय की लड़कियों के साथ छेड़खानी मामले में जब स्कूल प्रबंधन के द्वारा कोतवाली थाना और महिला थाना को सूचना दी गई थी तो वहां के कर्मियों एवं पदाधिकारी ने संवेदनशीलता नहीं दिखाई. इस अकर्मण्यता और लापरवाही के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची चंदन कुमार सिन्हा ने महिला थाना प्रभारी पिंकी साव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

इसके साथ ही कोतवाली थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक रंजीत कुमार सिन्हा के निलंबन एवं विभागीय के कार्यवाही की अनुशंसा रांची डीआईजी से की है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

Related Articles

close