फ्रिज ब्लास्ट से मचा कोहराम : मां के सामने जिंदा जली बहु और बेटी, तीन माह पहले ही हुई थी शादी

मुजफ्फरपुर : जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. मुजफ्फरपुर जिले के देवरिया थाना क्षेत्र के डुमरी परमानंदपुर गांव में एक फ्रिज में विस्फोट होने से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई. मौत के बाद घर में कोहराम मच गया. इस घटना में मरने वालों में ननद और भाभी थी. धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के लोग में हड़कंप मच गया.

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि शनिवार रात एक बजे के करीब शॉर्ट सर्किट से घर में रखा फ्रिज अचानक विस्फोट कर गया. लोग जबतक कुछ समझ पाते तब तक इस हादसे में भाभी और ननद जिंदा जल गयीं. दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के बाद घर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. परिजनों ने बताया कि तीन महीने पहले ही रीता की शादी नीरज के साथ हुई थी. शादी के तीन महीने बीतने के साथ ही यह रीता इस दर्दनाक हादसे की शिकार हो गई. इस विस्फोट में घर का अन्य सामान भी जलकर खाक हो गया है. धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के लोग दहल उठे.

घटना शनिवार देर रात 1 बजे की है। मृतकों की पहचान ऋचा (20) और रिंकू (20) के रूप में हुई। दोनों रिश्ते में ननद-भाभी थी। जिस वक्त हादसा हुआ, उस समय घर में केवल तीन लोग मौजूद थे। ऋचा और रिंकू एक कमरे में थी, जबकि दूसरे में रिंकू की मां । रिंकू की मां की आंखों के सामने बेटी और बहू जिंदा जल गई। हादसे के बाद वह बोलने की स्थिति में नहीं हैं। पुलिस हादसे की वजह शॉर्ट सर्किट बता रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तीन महीने पहले हुई थी शादी, फ्रिज ने ली जान

ऋचा की शादी तीन महीने पहले ही 18 मई को परमानंदपुर निवासी नीरज से हुई थी। घर में नीरज अकेले कमाने वाला शख्स था। शादी के कुछ दिनों बाद नीरज सूरत चला गया। जहां वह मजदूरी करता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close