जेल में महिला कैदी से गैंगरेप: रेप की वजह से महिला हुई प्रेग्नेंट, चिट्ठी से हुए खुलासे पर मचा हड़कंप, जांच टीम गठित

खूंटी। जेल में महिला कैदी से गैंगरेप की एक घटना सामने आ रही है। मामले की गंभीरता दिखाते हुए डीसी ने एक जांच टीम गठित कर दी है। मामला खूंटी उपकारा का है। जानकारी के मुताबिक इसी साल फरवरी माह में एक युवती को उसकी मां के साथ गांजा तस्करी मामले में तोरपा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। खबर है कि गिरफ्तार युवती के साथ उपकारा में गैंगरेप की घटना हुई है। जेल में बंद युवती ने हाल में रिहा एक दूसरी महिला कैदी के मार्फत अपने ऊपर हुए जुल्म को बयां करती एक चिट्ठी महिला आयोग को भिजवायी है।

खूंटी के डीसी ने मामले की जानकारी मिलते ही एक जांच टीम गठित कर दी है। एसडीओ के नेतृत्व में ये टीम गठित की गयी है, जिसमें महिला डाक्टर भी शामिल हैं। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि युवती का आरोप सही है या गलत। कुछ समय पहले युवती ने खुद गर्भपात कराने का आवेदन दिया था। आवेदन के आधार पर एक मेडिकल टीम गठित हुई थी. फिर कोर्ट के निर्देश पर 21 वर्षीय युवती का गर्भपात कराया गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पत्र में कहा गया है कि जेल में एक महीने के दौरान कई बार रेप की वजह से वह गर्भवती हो गई। इसके बाद उसे धमकाकर जबरन अबॉर्शन कराया गया। उसने महिला आयोग से इंसाफ की गुहार लगाई है।
महिला ने लिखा है कि जेल के कर्मचारी बंदी पत्र लिखने नहीं देते, इसलिए वह जेल से निकली दूसरी महिला के जरिए आयोग को पत्र लिख रही है।रेप का आरोप लगाने वाली महिला अफीम तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजी गई थी। वह पंजाब के लुधियाना में रहती थी। उसका पुश्तैनी मकान खूंटी में ही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close