Transfer News : नगर प्रबंधकों का तबादला विजय कुमार बने रांची के टाउन मैनेजर, अधिसूचना जारी

रांची : नगर विकास विभाग ने संविदा पर कार्यरत चार नगर प्रबंधकों का तबादला किया है. चिरकुंडा नगर परिषद में पदस्थापित विजय कुमार को रांची नगर निगम, नगर प्रबंधक के पद पर पदस्थापित किया गया. राजमहल में पदस्थापित संतोष कुमार को स्थानांतरित करते हुए रांची नगर निगम में नगर प्रबंधक के पद पर पदस्थापित किया गया है.

रांची नगर निगम से निशांत जोशी तिर्की को स्थानांतरित करते हुए नगर प्रबंधक सिमडेगा के पद स्थापित किए गए हैं. प्रमेय मंदिललवार नगर निगम गिरिडीह में पदस्थापित को स्थानांतरित करते हुए नगर प्रबंधक बंशीधर नगर निकाय में पदस्थापित किया गया है. इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close