8वीं की छात्रा से गैंगरेप: तीन छात्रों ने स्कूल से अपहरण कर पहाड़ी पर ले जाकर किया गैंगरेप, अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल

गुरुग्राम। आठवीं की छात्रा के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना गुरुग्राम के सुहाना इलाके के एक गांव की बताई जा रही है। यह खेल प्रतियोगिता के दौरान स्कूल से तीन युवकों ने आठवीं की छात्रा का अपहरण कर लिया और फिर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।

इस दौरान तीनों ने लड़की का एमएमएस भी बनाया और फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 14 वर्षीय छात्रा के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। लड़की के पिता के मुताबिक बेटी का स्कूल से अपहरण कर लिया गया और फिर एक पहाड़ी इलाके पर ले जाकर बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया गया। इस दौरान लड़की को इस बात की धमकी भी दी गई कि अगर उसने घटना की शिकायत किसी से भी की तो फिर जान से मार डाला जाएगा।

पिता ने अपनी शिकायत में यह भी बताया है कि शनिवार को वायरल वीडियो के बारे में जानकारी मिलने के बाद जब लड़की से पूछताछ परिजनों ने की, तो फिर पूरी घटना की जानकारी बेटी ने अपने घर वालों को दी। जिसके बाद सोहाना सदर पुलिस स्टेशन में जाकर छात्रा के पिता ने मामला दर्ज कराया। इस मामले में पुलिस ने गैंगरेप सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

आरोप के मुताबिक जिन लड़कों पर आरोप है उनमें से दो एक दूसरे स्कूल में 11वीं और 12वीं का छात्र हैं, जबकि तीसरा छात्र ड्रॉपआउट है। आरोपियों की पहचान कर ली गई है और माना जा रहा है कि जल्दी उसकी गिरफ्तारी हो जाएगी।

Related Articles

close