31 जुलाई 2026 राशिफल: मेष को मिलेगा भाग्य का साथ, मिथुन के लिए लाभ के योग, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
31 जुलाई 2026 का दैनिक राशिफल पढ़ें। मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का विस्तृत भविष्यफल, शुभ रंग और शुभ अंक जानें।

31 July 2026 Rashifal: 31 जुलाई 2026 शुक्रवार का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आया है। किसी राशि को करियर और कारोबार में सफलता मिलने के संकेत हैं तो कुछ लोगों को स्वास्थ्य, निवेश और रिश्तों को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का विस्तृत दैनिक राशिफल।
मेष राशि (Aries)
दिन की शुरुआत आज भगवान के भजन के साथ होगा। आज भाग्य और मेहनत दोनों आपका साथ देंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी पकड़ मजबूत होगी और मान-सम्मान बढ़ेगा। भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
शुभ रंग: महरून
शुभ अंक: 3
वृषभ राशि (Taurus)
आज ईश्वर की का बनी रहेगी। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। व्यवसाय में आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए मित्रों का सहयोग मिलेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 7
मिथुन राशि (Gemini)
शुभ काम के शुरुआत का वक्त आ गया है। आज सकारात्मक सोच आपको सफलता दिलाएगी। विदेश व्यापार, प्रॉपर्टी और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलने के योग हैं। कठिन कार्य भी आसानी से पूरे होंगे।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक: 1
कर्क राशि (Cancer)
आज का पूरा दिन अस्त व्यस्त रहेगा। नकारात्मक सोच और भ्रम से दूर रहें। कारोबार में बड़े फैसले फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। रिश्तों में सहयोग मिलेगा। वाहन की मरम्मत या रखरखाव पर खर्च हो सकता है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 8
सिंह राशि (Leo)
दिन की शुरुआत काफी अच्छी रहने वाली है। आज दूसरों की मदद करने की भावना प्रबल रहेगी। किसी महत्वपूर्ण लक्ष्य को पूरा करने में सफलता मिल सकती है। शिक्षा और सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 9
कन्या राशि (Virgo)
दिन काफी व्यस्तताओं से भरा रहेगा। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। विरोधियों की गतिविधियों पर नजर बनाए रखें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 2
तुला राशि (Libra)
आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। फैशन, डिजाइनिंग और क्रिएटिव क्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। संतान पक्ष से अच्छी खबर मिलेगी।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 4
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज पूरे दिन चुनौतियों से वास्ता पड़ेगा। तनावपूर्ण परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखें। दूसरों की मदद करते समय अपनी सीमाओं का ध्यान रखें। धार्मिक यात्रा के योग बन सकते हैं। दांपत्य जीवन में मतभेद संभव है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 5
धनु राशि (Sagittarius)
आज सम्मान और धन लाभ के संकेत हैं। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। खान-पान में सावधानी रखें, पेट संबंधी परेशानी हो सकती है। अनावश्यक प्रतिस्पर्धा से बचें। कारोबार में बड़ा नुकसान हो सकता है।
शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 1
मकर राशि (Capricorn)
कामकाज में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। लेखन, कला और मीडिया से जुड़े लोगों को विवादों से बचना चाहिए। नए लोगों से संपर्क भविष्य में लाभदायक रहेगा। परिवार के बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। नये लोगों का साथ छूट सकता है।
शुभ रंग: तांबई
शुभ अंक: 2
कुंभ राशि (Aquarius)
घरेलू तनाव कम होगा और मानसिक शांति मिलेगी। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। कारोबार में लिए गए त्वरित निर्णय लाभदायक साबित हो सकते हैं। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आ सकती है।
शुभ रंग: कॉफी
शुभ अंक: 7
मीन राशि (Pisces)
शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा। नए रिश्ते बनाने में जल्दबाजी न करें। आध्यात्मिक गतिविधियों से मन को शांति और एकाग्रता मिलेगी। आज कई मुश्किलों से सामना करना पड़ेगा।
शुभ रंग: गोल्डन ग्रीन
शुभ अंक: 6










