‘ससुरजी से मेरी दुल्‍हन दिलवा दो’, दामाद ने थाने में लगाई गुहार; परिवार के खिलाफ़ जा कर प्रेमी जोड़े ने मंदिर में की थी शादी…..

बिहार न्यूज़|अकबरनगर थाना क्षेत्र के छोटी भवनाथपुर गांव के शिव मंदिर में प्रेम-प्रसंग में प्रेमी युगल द्वारा अपनी मर्जी से शादी रचाने पर युवती के पिता द्वारा अपनी बेटी को बंधक बनाने का मामला प्रकाश में आया है।

घटना के बाद प्रेमी ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। मिली जानकारी के अनुसार, थानाक्षेत्र के छोटी भवनाथपुर गांव के शिव मंदिर में हिन्दू रीति रिवाज के साथ पिछले 15 मार्च को गांव के प्रेमी युवक समर कुमार ने पड़ोस की युवती के साथ शादी रचाई और सातों जन्म के लिए एक दूजे के हो गए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शादी के बंधन को कोई तोड़ न सके इसके लिए शादी के बाद दोनों प्रेमी युगल ने खगड़िया न्यायालय में कोर्ट मैरेज कर स्टाम्प बनाया, जिसके बाद युवक युवती को लेकर अपने बहन के घर महेशखूंट में रहने लगा।

जब इसकी भनक युवती के पिता को लगी तो उसने अन्य सहयोगी के साथ स्‍कॉर्पियो से युवक के बहन के घर में घुसकर हथियार दिखाते हुए जबरन युवती को लेकर चला आया और घर में बंधक बनाकर रख रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

युवती युवक के पास जाना चाह रही है, लेकिन पिता को यह शादी मंजूर नहीं है। घटना के बाद युवक ने अकबरनगर थाने में अपने प्रेमिका की बरामदगी व न्याय के लिए गुहार लगाई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

थानाप्रभारी प्रियरंजन ने बताया कि जांच पड़ताल के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close