घाटशिला उपचुनाव ब्रेकिंग: झामुमो ने सोमेश सोरेन को बनाया प्रत्याशी, हेमंत सोरेन ने की घोषणा

Ghatsila by-election breaking: JMM nominates Somesh Soren as candidate, Hemant Soren announces

घाटशिला:  झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने घाटशिला विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी है। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को बताया कि सोमेश सोरेन झामुमो की ओर से इस उपचुनाव में प्रत्याशी होंगे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह घोषणा करते हुए सोमेश सोरेन को शुभकामनाएं दीं और पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पूरे उत्साह के साथ चुनाव प्रचार में जुटें। उन्होंने कहा, “स्वर्गीय रामदास सोरेन की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए सोमेश सोरेन उपयुक्त प्रतिनिधि हैं। घाटशिला की जनता का आशीर्वाद हमें एक बार फिर मिलेगा।”

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस मौके पर उन्होंने स्व. रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, “रामदास सोरेन अमर रहें। उनके सपनों का झारखंड हम सभी की जिम्मेदारी है।”

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सोमेश सोरेन, स्व. रामदास सोरेन के पुत्र हैं। रामदास सोरेन घाटशिला से झामुमो के विधायक थे और जनता के बीच लोकप्रिय नेता माने जाते थे। उनके निधन के बाद यह सीट खाली हुई है, जिससे उपचुनाव की आवश्यकता पड़ी।

 

झामुमो की ओर से प्रत्याशी की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी ने इस चुनाव को स्वर्गीय नेता की विरासत और सम्मान से जोड़ते हुए इसे जीतने का संकल्प लिया है।

Related Articles

close