Ghee Alert! GST घटने के बाद सस्ता हुआ था, अब दिग्गज ब्रांड ने 90 रुपये बढ़ाकर आम आदमी की जेब पर बड़ा झटका दिया

नई दिल्ली। 22 सितंबर, 2025 से सरकार ने घरेलू उपयोग वाली कई जरूरी चीजों पर GST की दरें घटा दी, ताकि आम आदमी को त्योहारों के सीजन में राहत मिल सके। इस बदलाव का असर डेयरी प्रोडक्ट्स पर भी पड़ा, और घी की कीमतें भी घट गईं।

लेकिन, डेढ़ महीने भी नहीं बीते कि कंपनियों ने अपने प्रोडक्ट की कीमतों में अचानक वृद्धि कर दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Ghee Alert: नंदिनी घी की कीमत में बड़ा उछाल
कर्नाटक के सबसे बड़े डेयरी ब्रांड नंदिनी ने अपनी घी की कीमत 90 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी है। इससे पहले GST घटने के बाद इसका मूल्य 640 रुपये से घटकर 610 रुपये हुआ था। अब यह बढ़ोतरी कर 700 रुपये प्रति लीटर हो गया है। कंपनी ने इसके पीछे लागत बढ़ने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में मूल्य वृद्धि का कारण बताया है।

केएमएफ (कर्नाटक दुग्ध महासंघ) के अधिकारियों ने कहा कि वैश्विक स्तर पर मांग बढ़ने के कारण कीमतों में वृद्धि हुई है। उनका कहना है कि नंदिनी के दाम अभी भी वैश्विक बाजार की तुलना में कम हैं और आर्थिक व्यवहार्यता बनाए रखने के लिए यह बढ़ोतरी जरूरी थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Ghee Alert:अन्य ब्रांड्स के घी के दाम

  • अमूल: पहले 650 रुपये/लीटर, GST घटने के बाद 610 रुपये/लीटर

    ये खबर भी पढ़ें…
    Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • सरस: अक्टूबर में 30 रुपये बढ़कर 581 रुपये/लीटर

  • पतंजलि: सामान्य घी 650 से बढ़कर 700 रुपये/लीटर

  • मदरी डेयरी: सामान्य घी 641 रुपये/लीटर

Ghee Alert: विशेषज्ञों का कहना है कि यह बढ़ोतरी तीन गुना अधिक है, जो GST घटने से हुई बचत को पूरी तरह समाप्त कर देती है। उपभोक्ताओं को अब त्योहारी सीजन की खरीदारी पर अधिक खर्च करना पड़ेगा।

Related Articles

close